पुरे सप्ताह में छुट्टी के लिये रविवार को ही क्युं चुना गया? आईये जानते है – विनोद गजरे
पुरे सप्ताह में छुट्टी के लिये रविवार को ही क्युं चुना गया? आईये जानते है – Sunday Holiday History in Hindi
रविवार को ही छुट्टी क्युं होती है – Why Sunday is Holiday
इस दुनिया में ज्यादातर जगहो पर ईसाई लोगों की मौजुद्गी हमे दिखाई देती है। ईसाई लोगों के धर्म में ऐसा माना गया है की जब भगवान ने इस दुनिया का निर्माण किया तब उस परमात्मा को छह दिन का समय लगा।
दुनिया बनाने के लिये छह दिन लगातार कार्य करने की वजह सें भगवान बहोत थक गये और उन्होने सातवे दिन आराम किया। इस तरह ईसाई लोगों ने इस सातवे दिन को आराम करने का दिन मान लिया। और वो सातवा दिन रविवार था, जिसकी वजह से रविवार को आराम करने का छुट्टी का दिन मान लिया गया। और तब से रविवार छुट्टी का दिन हो गया।
भारत में रविवार को छुट्टी की शुरुवात – 1843 Sunday Holiday in Hindi
भारत में रविवार को छुट्टी की शुरुवात सन 1843 मे की गयी। इसकी शुरुवात सबसे पहले मुंबई से हुई और फिर पुरे भारत में। पुरी दुनिया मे उस वक्त अंग्रेजो की हुकुमत थी और उन्होने रविवार की छुट्टी देने का ऐलान कर दिया। तब सें लेकर आजतक रविवार यानी संडे को छुट्टी का दिन माना गया है।
कॉलेज हो, स्कूल हो, या फिर सरकारी दफ्तर हो सब जगह रविवार को छुट्टी का कानून बना दिया गया। इसके पीछे की और एक वजह ये भी दिखाई देती है की जब कोई इंसान छह दिन लगातार काम करता है तो उसे आराम की भी जरुरत होती है।
लगातार काम करनेसे आया हुआ तनाव, थकान एक दिन की छुट्टी से थोडा कम होता है। फिर चाहे वो सरकारी कर्मचारी हो, विद्यार्थी हो, या फिर कोई और, सबको एक दिन की छुट्टी मिलनी ही चाहिये।
सप्ताह मे हर एक दिन किसी न किसी भगवान का भी माना गया है। जैसे सोमवार भोलेनाथ जी का, मंगलवार माताजी का, शनिवार हनुमानजी का, मुस्लिम भाईयो के जुम्मे का शुक्रवार, ईसाईयो का चर्च जाने का दिन रविवार, ऐसे हर एक दिन की रचना की गयी हमे दिखाई देती है।
हम आशा करते है की अब आप अच्छी तरह सें जान गये होंगे की रविवार को ही छुट्टी क्युं होती है और उसके पीछे की वजह क्या है। आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भुले…
विनोद गजरे
8888 312 312
Comments
Post a Comment